RSOS Result 2024: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS Result 2024) के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्रों के लिए ये परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट

[rsosadmission.rajasthan.gov.in](http://rsosadmission.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध हैं। 10 सितंबर 2024 को जारी किए गए इन परिणामों की जांच के लिए, छात्र सीधे लिंक का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए बस अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वे आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां दिए गए निर्देशों का पालन करके छात्र अपनी परीक्षाओं के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

RSOS Result 2024

RSOS Result 2024:रिजल्ट कैसे चेक करें

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: [rsosadmission.rajasthan.gov.in](http://rsosadmission.rajasthan.gov.in) पर जाएं

2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “RSOS Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।

3. डिटेल भरें:अपना एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करें।

4. सबमिट करें और देखें:’Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरतों के लिए एक हार्ड कॉपी रख लें।

RSOS Result 2024: के टॉप परफॉर्मर और पास

RSOS Result 2024

RSOS Result 2024 : 10वीं कक्षा की परीक्षा में “डिंपल कुमावत” ने 87.04% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। “राधा तेली” ने 86.60% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में “धर्मवीर जोगी” ने 84.40% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि “चनणा राम” ने 82.40% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

12वीं कक्षा में “प्रियंका पवार” ने 86.60% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, और “सरिता भाम्बू” ने 86.40% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में “गौरव जोशी” और “कमलेश कुमार” ने क्रमशः 82.20% और 82% अंक प्राप्त किए। इस वर्ष लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

RSOS Result 2024: में कुल पास स्थिति

10वीं कक्षा के लिए कुल पास प्रतिशत 80.33% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.44% है, जो लड़कों के 66.80% से काफी अधिक है। 12वीं कक्षा में कुल 63.09% छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 63.84% और लड़कों का 62.08% है।

Reed more 

 री-टोटलिंग जानकारी

यदि छात्र री-टोटलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा। री-टोटलिंग के लिए शुल्क 200 रुपिया है। मार्कशीट को ध्यान से जांचें और यदि कोई समस्या लगे तो समय रहते बोर्ड से संपर्क करें।

इन निर्देशों का पालन करके छात्र आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

Leave a Comment